Breaking Reports

पर्यावरण प्रेमियों ने मनाया ईद और पर्यावरण दिवस



प्रदीप मौर्य रिपोर्ट 
आजमगढ़ : राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संगठन और फीडिंग इंडिया ने संयुक्त रूप से ईद और पर्यावरण दिवस मनाया । विश्व पर्यावरण दिवस और ईद एक  ही दिन पड़ जाने से लोगो ने बहुत ही उत्साह के साथ मनाया। NESO और फीडिंग इंडिया के सदस्यों ने अपने मुसलमान भाइयों को ईद की बधाई दी था उन्हें पौधों को उपहार स्वरूप भेट किया। जिसे उन्होंने बहुत ही हर्ष के साथ स्वीकार किया तथा सभी सदस्यों को सेवई और तरह- तरह  के पकवान खिलाया। अनिल सोनकर ने लोगो को पर्यावरण प्रदूषण पर विस्तृत रूप से बताया और कहा की आज अगर हम लोगो ने पर्यावरण को बचाने का प्रयत्न नही किया तो आने वाला समय बहुत ही भयावह होगा । इस अवसर पर प्रदीप मौर्या, मोहम्मद नज़ीर, मोहम्मद बशीर, सुमित शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, नीरज श्रीवास्तव, डॉ गौरांग लाल मौर्या, धर्मेंद्र चौहान, राहुल चौहान, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता 'मोलनापुर' समीर, शोएब, शिवम सिंह, आयुष अग्रवाल व अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहें।

No comments