आज़मगढ़ में प्लेटिलेट नही उपलब्ध होने पर स्वाभिमान मंच ने ब्लड बैंक प्रभारी का किया घेराव
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज़मगढ़ सदर अस्पताल में ब्लड बैंक में स्थापित कायोफ्यूज 5000 आई सेंटिफ्यूज मशीन(प्लेटिलेट बनाने वाली मशीन) काफी समय से ख़राब होने पर ब्लड बैंक प्रभारी का घेराव कर तत्काल प्लेटिलेट उपलब्ध कराने के लिए कहा।
स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लड बैंक पर कायोफ्यूज 5000 आई सेंटिफ्यूज मशीन (प्लेटिलेट बनाने वाली मशीन) काफ़ी समय से खराब चल रही है जिसके कारण प्लेटिलेट की उपलब्धता नही हो पाने से रोजाना सैकड़ों मरीजों को प्लेटिलेट के लिए वाराणसी व लखनऊ जाना पड़ रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि मशीन विदेशी होने के कारण बनने में अभी काफी समय लगेगा,ऐसे में उनसे वैकल्पिक व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात कर पीजीआई चक्रपानपुर से वार्ता कराकर वहां पर प्लेटिलेट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा। आज़मगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी लापरवाही बरती जा रही है ,अगर शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नही हुआ तो स्वाभिमान मंच बड़ा आंदोलन करेगा।
इस मौके पर स्वाभिमान मंच के राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश सिंह, अमन सोनकर, अम्बुज, अमन श्रीवास्तव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, सुशांत गौड़ शानू सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


No comments