Breaking Reports

स्वाभिमान मंच ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर डॉ असलम पर कार्यवाही, डॉक्टरों की कमी दूर करने व महिला अस्पताल का पूर्वी गेट खोलवाले का किया अनुरोध




आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से जनपद आगमन पर आनंद श्रीवास्तव के आवास पर उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा व डॉ असलम पर कार्यवाही, डॉक्टरों को कमी दूर करने व महिला अस्पताल का पूर्वी गेट खोलवाने का भी अनुरोध किया।
   सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जिले में जनसंख्या के हिसाब से चिकित्सकों(डॉक्टरों) की भारी कमी है, जिसके कारण मरीजो की भारी संख्या को उचित इलाज मुहैया नही हो पा रहा है, कृपया जिले में चिकित्सकों की नियुक्ति कराने की कृपा करें।
सूरज प्रकाश ने शिकायत करते हुए कहा कि जिला महिला अस्पताल में तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ असलम के ऊपर वर्षो से गंभीर आरोप लगते रहें है, कई सामाजिक संगठनों ने इनके ख़िलाफ़ पूर्व जिलाधिकारी के समक्ष आरोप लगाकर इनके ऊपर कार्यवाही की मांग किया लेकिन आजतक इनके ऊपर कोई भी कार्यवाही नही हुई। डॉ असलम मरीजों से आपरेशन के नाम पर धन उगाही करते हैं तथा अन्य डॉक्टरों के भी मरीज़ों के ऑपरेशन स्वयं करते है, तथा नार्मल डिलीवरी वाली मरीजो को भी डरा धमकाकर आपरेशन कर देते हैं। इनका खौफ इतना है कि कोई भी मरीज इनके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार नही होता है, कृपया इनके ऊपर शीघ्रता आवश्यक कार्यवाहक कराने के लिए कहा जिस पर मंत्री जी ने जिलाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया व कार्यवाही का आश्वासन दिया।


  आज़मगढ़ के मण्डलीय/जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व पीजीआई चक्रपानपुर में तैनात ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी के समय प्राईवेट प्रैक्टिस करते हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इलाज नही हो पाता है, कृपया जांच कराकर ऐसे डॉक्टरों पर कार्यवाही कराने की कृपा करें।
स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि जिला महिला अस्पताल का पूर्वी गेट मेडिकल हाल संचालको के मिलीभगत से उन्हें लाभ पहुँचाने की नीयत से वर्षो से बंद कर दिया गया है, सामाजिक संगठनों के आंदोलन के बाद भी आजतक नही खोला गया। अस्पताल के मुख्य गेट पर सदैव जाम लग जाता है, जिस कारण एम्बुलेंस को व मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,कृपया दूसरा गेट(पूर्वी गेट) शीघ्र खोलने का आदेश देने की कृपा करें।
 जिला महिला अस्पताल के एक कमरे में जिलाधिकारी आज़मगढ़ के निरीक्षण में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाईया पायी गयी हैं, कृपया पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही कराने की कृपा करें।

   स्वास्थ्य मंत्री के जनपद आगमन से पूर्व सठियांव में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओ ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया, स्वागत करने वालो में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य काशी क्षेत्र भाजपा राजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चा भैया, रजनीश श्रीवास्तव, पंकज सिंह कौशिक, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सुधीर अग्रवाल, रंजन राय, सुधीर श्रीवास्तव, स्वाभिमान मंच के अंकित राय, मयंक कुमार श्रीवास्तव, विद्याधर श्रीवास्तव, पद्मनाभम , रितेश सिंह, अनुभव सिंह, कुशल सिंह गौतम, गोपेश्वर सिंह गोपी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आयुष अग्रवाल सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहें व प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहें।


No comments