जनता से करोड़ो रुपये की ठगी करने वाला जालसाज़ गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : फैन्टासी नामक पैसे की लेन-देन करने वाली कम्पनी में कार्यरत चन्द्रशेखर पुत्र शंकर प्रसाद निवासी मकदुमपुर थाना घोसी जनपद मऊ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चन्द्रशेखर लोगों को उनका धन दो गुना व तीन गुना करने का लालच देकर ऑनलाइन रुपये अपने खाता में जमा कराता हैं। पांच साल में अब तक दर्जनों लोगों का करोड़ों रुपये अपनी कंपनी में जमा करा रखा हैं। पूछताछ में जालसाज ने बताया कि लोगों द्वारा जमा कराए गए रुपये से वे सभी लखनऊ आदि बड़े शहरों में भूमि खरीदने के बाद उसे अच्छी दामों में बेच देने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व इस गिरोह के जालसाजी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पीड़ित ने सिधारी थाना में अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस कंपनी के जालसाजों की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त कंपनी के मुख्य जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य जालसाजों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।


No comments