ढाई लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : तरवां थानाध्यक्ष सै0 हुसैन मुन्तजर पुलिस फोर्स द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति मैजिक वाहन से अवैध शराब लेकर खरीहानी की तरफ आने वाला है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष तरवां अपनी फोर्स के साथ हंसराजपुर पहुंचकर खड़ी मैजिक वाहन को चेक करने पर अवैध शराब मिला। पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मैजिक वाहन से 67 पेटी में 3,216 शीशी अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार शराब तस्कर ने पूछताछ में बताया कि हम लोग शराब में नशा बढ़ाने के लिए यूरिया फिटकरी और नौसादर मिला मिलाते हैं। तस्कर ने अपना नाम रामप्रवेश पुत्र काशी निवासी हंसराजपुर थाना तरवां बताया।


No comments