अंगूठे की क्लोनिंग कर खाते से रुपये उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र में आधार कार्ड इनेबल पेमेंट सिस्टम (APES) से वादी के बायोमैट्रिक (अंगूठे) की क्लोनिंग कर रामअवध पुत्र अनारसी निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम के खाते से 20 नवम्बर 2018 से लेकर 20 मई 2019 के बीच 57,025 रूपये व रीना पत्नी रामपाल निवासी सम्भुपर थाना-महाराजगंज के खाते से 25 फरवरी 2019 से 17 मई 2019 के बीच 35,000 रूपये अवैध प्रकार से निकाल लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी महाराजगंज को अभियोग पंजीकृत कर साईबर सेल की मदद से घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर सेल के माध्यम से ज्ञात हुआ कि वादी के अंगूठे की क्लोनिंग करके ग्राहक सेवा केन्द्र (फिनो बैंक, रत्नाकर बैंक, एवं यस बैंक) से पैसे निकाले गये थे। इन ग्राहक सेवा केन्द्र के बारे में पता करने पर ज्ञात हुआ कि राकेश कुमार साहनी पुत्र लालचन्द्र साहनी, सर्वेश मौर्या पुत्र जय बहादुर मौर्या के नाम से ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी बनाई गयी थी। इस जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष महाराजगंज, थानाध्यक्ष रौनापार व साइबर सेल की टीम ने राकेश कुमार साहनी निवासी-खैराघाट, थाना-रौनापार कों नरोत्तमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी राकेश साहनी ने बताया कि कई ग्राहक पैसा निकालने आते है तो उसके अंगूठे की क्लोनिंग बनवा लेते है। और ग्राहक के जाने के बाद खाते से धीरे-धीरे पैसे निकालते रहते है। इस कार्य में राकेश के साथी मुन्ना साहनी पुत्र राम नगीना, बृजेश यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी-नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना-महाराजगंज, विजय यादव पुत्र रामविनय यादव निवासी लछैरा, थाना-कप्तानगंज, सर्वेश मौर्या पुत्र जय बहादुर मौया निवासी-मनिकाडीह थाना-जीयनपुर फरार हैं।
गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लैपटाप, एक बायोमैट्रिक जांच मशीन, एक मोबाइल बरामद हुआ है।


No comments