25 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में आज रविवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह अपनी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में थे, तभी मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति अवैध शराब की पेटी लेकर लारपुर जोखू पुलिया के पास बने छप्पर में किसी का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ लारपुर जोखू पुलिया के पास बने छप्पर के पास पहुंच कर आवश्यक बल प्रयोग कर खड़े दोनों व्यक्तियों को 25 पेटी अवैध शराब के साथ सुबह 4:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मिथलेश कुमार यादव पुत्र त्रिभुवन यादव व सोनू यादव पुत्र रामबचन निवासी सरावां थाना दीदारगंज बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब हम लोग बाहर से लाते है और गांव -गांव में बेच देते हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार मु0अ0सं0 105/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना दीदारगंज पर पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं।


No comments