दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में 24 जून को अपचारी किशोर मनोज यादव उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार उम्र 15 वर्ष निवासी चकनेवाज थाना सिधारी द्वारा भैंस चराने गई एक किशोरी से ग्राम चकनेवाज के पास बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म का अपराध किया गया। जिसकी सूचना दिनांक 05 जुलाई को मिलने पर थाना सिधारी आजमगढ़ पर मु0अ0सं0-178/19 धारा 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर , स0पु0अ0/ क्षेत्राधिकारी नगर इलामारन के कुशल नेतृत्व में आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मय हमराही उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे अपचारी किशोर को मुखबिर की सूचना पर भदुली पुलिया मंदिर के पास थाना सिधारी से गिरफ्तार किया।
वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को थानाध्यक्ष बिलरियागंज आर0के0 सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त संतोष यादव पुत्र शिवचन्द्र यादव निवासी ग्राम वारी थाना बिलरियागंज को मुखबिर की सूचना पर भीमबर बाजार से समय 10.55 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।



No comments