बालिका सुरक्षा, जागरूकता अभियान के तहत 8914 छात्राओं को किया गया जागरूक
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दृष्टिगत आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ के कुशल निर्देशन में जिले के नन्द किशोर उ0मा0 वि0 समेंदा सिधारी, आर के फार्मेशी कालेज भटौरा सठियावं मुबारकपुर, माँ बुद्धा नेशनल महाविद्यालय निजामाबाद, एम0के0 राय दीप डिग्री कालेज भगवानपुर ठेकमा बरदह, चिल्ड्रेन पब्लिक इ0का0 देवगाँव , आदर्श शिक्षा निकेतन उ0मा0वि0 लछिया खालिसपुर जीयनपुर, श्रीमती सेवाती विद्यापीठ हाईस्कूल बिलरियागंज, अंतु स्मारक इ0का0 मोतीपुर-महाराजगंज, श्री चन्द्रभानु महाविद्यालय मसुरियापुर नैनीजोर रौनापार, राम रूप मेमो0 इ0का0 बूढ़नपुर अतरौलिया, माँ सुदामी देवी मवहला महाविद्यालय करयाबर तहबरपुर, किशिन राज इण्टर कालेज पवई, स्मथि इ0का0 बिलरिया गंज, राम रतन चौहान हाईस्कूल इ0का- सरायमीर, द्वारा कुल 12 थानो के 15 स्कूल/कालेज के 8914 बालिकाओ को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की कार्यशाला का आयोजन कर सुरक्षा के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
किसी भी व्यक्ति पर अंधा विश्वास ना करें, किसी भी व्यक्ति के द्वारा कहीं भी बुलाए जाने पर माता-पिता से बता कर ही वहां जाएं। इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय अपनी पर्सनल जानकारी जैसे फोटो, घर की फोटो, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि कदापि शेयर ना करें।
किसी भी घटना पर तुरंत सहायता के लिए अपने फोन से 100 नंबर डायल करके पुलिस को बुला सकती हैं, यह सेवा सातों दिन 24 घंटे कार्य करती है । यूपी पुलिस की यह सेवा त्वरित कार्यवाही के लिए ही है।
एंटी रोमियो स्क्वाड प्रतिदिन निर्धारित समय पर अपने अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, मॉल, सिनेमाघर आदि के आस-पास सादे वस्त्रों में घूमते हैं जो वहां छेड़छाड़ या अव्यवस्था फैलाने वाले लफंगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करती हैं।
बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन कर बालिका सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्वीटर हैण्डल @uppolice, जनपदीय पुलिस की ट्वीटर हैण्डल @Azamgarhpolice तथा जनपद के सभी अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नम्बर आदि के संबंध में जानकारी दी गई।




No comments