Breaking Reports

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : सोनभद्र जिले में जमीनी विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या के बाद पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने शुक्रवार को मीर्जापुर जिले के नारायनपुर में हिरासत में ले लिया। प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर गए और कलेक्ट्रेट तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही जल्द प्रियंका गांधी को रिहाई न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई नरसंहार की घटना दस लोगों की मौत हो गई जबकि अस्पताल में कई लोग जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना में मृतकों के परिजनों से प्रियंका गांधी शुक्रवार को शांति पूर्वक मिलने जा रही थीं। लेकिन प्रदेश की सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष का कोई वहां पहुंचकर सरकार की पोल खोले। महामंत्री श्यामदेव यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रतिदिन हत्या, लूट व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। सरकार इन घटनाओं पर रोक लगाने में सक्षम नहीं है। अगर जल्द से जल्द प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेसी जेल भरों आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


No comments