प्रेमी युगल सहित रिश्तेदारों को जमकर पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर ग्रामसभा में रविवार को एक प्रेमी युगल विवाह करके जनपद मऊ से भागकर अपने रिश्तेदार के यहां शरण लेने पहुंचा। उसी रात्रि मऊ जिले की पुलिस, युवती का भाई व सहयोगी पहुंचे और प्रेमी युगल सहित घर के महिलाओं को पुलिस के सामने ही जमकर लाठी डंडों से पीटा। पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। प्रेमी युगल सहित रिश्तेदारों को पुलिस अपने साथ ले कर मऊ चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के ग्राम खेदूपुरा पलिया के निवासी विकास पुत्र भोला गांव के ही एक युवती के साथ भागकर मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। प्रेमी युगल घरवालों की डर से जगह-जगह भटकते रहे। प्रेमी युगल रविवार को मेहनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर ग्राम सभा में अपने बहन के घर पहुंचा। उसी रात्रि मऊ जिला की पुलिस सहित युवती के परिवार वालों ने लगभग 2:00 बजे रात्रि को पहुंचे और युवती को शादी शुदा देखकर पुलिस वालों के सामने ही प्रेमी युगल सहित रिश्तेदारों को और महिलाओं को भी जमकर पीटा। पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही थी। मेहनगर थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है।


No comments