बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान व 1 से 31 जुलाई 2019 तक, छेड़खानी की समस्या पर करें 1090 काल
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : आज रविवार को पुलिस लाईन सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिहं, पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 तारिक, क्षेत्राधिकारी नगर इलामारन जी व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ के नेतृत्व में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, थाने के उ0नि0 व महिला आरक्षी उपस्थित रहे। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बालिका सुरक्षा-जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारी, उ0नि0 व महिला आरक्षी गण को निर्देशित किया गया। कि वो साईकिल रैली करके स्कूल व कालेजों में कार्यशाला का आयोजन कर अभियान को सफल बनावें। इस अभियान के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित डायल-100, वुमेन पावर लाइन 1090 के पम्पलेट एवं कार्ड्स को वितरित करने हेतु प्रदान किया गया। तथा बालिका सुरक्षा के सम्बन्ध में विधिवत ब्रीफिंग की गयी।
छेड़खानी की समस्या पर 1090 काल करें जबः
कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से आपके साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न कर रहा हो।
कोई व्यक्ति सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट आदि के माध्यम से आपके साथ छेड़खानी या उत्पीड़न कर रहा हो।
कोई व्यक्ति प्रदेश के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आपका पीछा कर रहा हो।
कोई भी व्यक्ति स्वयं या अपने मित्रों कके साथ किसी खास स्थान पर लड़कियों से छेड़खानी करता है।
वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणालीः
पीड़िता की काल केवल महिला अधिकारी द्वारा ही ली जायेगी।
पीड़िता की शिकायत उनकी तरफ से की और महिला भी दर्ज करा सकती है, परन्तु 1090 की आरपरेटर पीड़िता से स्वयं बात करेगी।
पीड़िता के मोबाइल र एक रजिस्ट्रेशन नम्बर भेजा जायेगा।
पीड़िता की पहचान सदैव गोपनीय रखी जायेगी।
पीड़िता को कभी पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जायेगा।
1090 के अधिकारी पीड़िता से समस्या के समाधान तक सम्पर्क में बने रहेंगे।
उ0प्र0 पुलिस-आपातकालीन सेवा यूपी-100
महिला सम्बंधी समस्याओं जैसे छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि महिला सबंधी समस्याओं/अपराधों में आपातकालीन परिरस्थिति में यूपी 100 को फोन व अन्य माध्यमों (ट्विटर, फेसबुक अथवा व्हाट्सएप) से सम्पर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। यूपी100 को किया गया काल 05 सेकेण्ड में प्रशिक्षित महिला कर्मियों द्वारा उठाई जाती है तथा सहानुभूतिपूर्वक पूरी बात सुनी जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं/अपराधों हेतु भी यूपी100 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।



No comments