Breaking Reports

बदमाशों ने ड्राइवर को मारी गोली इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत



आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल बस के ड्राईवर की गोली मारकर हत्या कर दी। ड्राईवर बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद साईकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था।
     रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली बाजार निवासी 55 वर्षीय रामबली यादव स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक निजी स्कूल में बस ड्राईवर था। गुरूवार को बच्चों को स्कूल छोड़कर वह साइकिल से अपने घर जा रहा था कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल बस के ड्राईवर की गोली मारकर हत्या कर दी।
स्थानीय थाने से मात्र 500 मीटर दूर की घटना है। सिर व कंधे पर गोली मारने के बाद बदमाश भाग गये। उधर गंभीर हालत में बस चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित किया। 
  एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पत्नी व बेटे से अलग रहता था। 
मृतक के भतीज़े ने बताया कि रामबली की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। स्कूल की ड्यूटी के बाद लोगों से मिलता जुलता था। मृतक अपने भतीजे के परिवार के साथ रहता था।


No comments