Breaking Reports

पानी में डूबते हुए दो बच्चों को पुलिस ने बचाया



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र में पीआरवी 1054 के कमांडर विनेश कुमार, सब कमांडर जैसवार रविंदर, पायलट हो0गा0 अर्जुन यादव द्वारा रविवार को लगभग 11:00 बजे अपने निर्धारित बिंदु बैरमपुुर प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े थे। प्राथमिक विद्यालय से 10 से 15 मीटर की दूरी पर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पास में ही एक तालाब था जो पानी से भरा हुआ था। बच्चों द्वारा खेल-खेल में क्रिकेट गेम तालाब में चली गई। बच्चे गेंद निकालने के लिए तालाब के पास गए कि तभी एक बच्चा दिव्यांश राय पुत्र शेषनाथ राय निवासी बैरमपुुर उम्र लगभग 15 वर्ष गेंद निकालने का प्रयास कर रहा था कि पानी में गिर गया और डूबने लगा। डूबते हुए बच्चे को बचाने के लिए मौके पर खड़ा बच्चा उज्जवल राय पुत्र सुशील राय निवासी बैरमपुुर उम्र लगभग 15 वर्ष तालाब में कूद गया तथा दोनों तालाब में डूबने लगे। तभी रास्ते से एक साइकिल सवार व्यक्ति गुजर रहा था तो उसका ध्यान डूबते हुए बच्चों की तरफ गया तो वह व्यक्ति जोर जोर से चिल्लाने लगा। व्यक्ति की आवाज सुनकर पीआरवी 1054 के कर्मचारी भाग कर मौके पर गए तो देखा कि दोनों बच्चे पानी से भरे तालाब में डूब रहे हैं। पीआरवी कर्मी तत्काल तालाब में कूद गए तथा बच्चों को पानी से बाहर निकाला। बच्चे बेहोश हो गए थे। बच्चों को बाहर जमीन पर उल्टा लिटा कर पीआरवी कर्मचारी द्वारा उनके पेट से पानी बाहर निकाला, जिससे उनको होश आया। बच्चों के डूबने की खबर उनके गांव बैरनपुर के जंगल में आग की तरह फैल गई। बच्चों के परिजन तथा गांव के अन्य लोग भागे भागे तालाब पर आए तथा अपने बच्चे को सुरक्षित बचा लेने के फलस्वरुप कर्मियों को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद कर प्रशंसा की। बच्चों के माता-पिता भावुक हो गए और पीआरवी कर्मियों का आभार प्रकट किया। 


No comments