Breaking Reports

बाढ़ क्षेत्र तथा आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में लगेगा स्वास्थ्य पोषण मेला



बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके मिश्र को जनपद में बाढ़ क्षेत्र तथा भौगोलिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य पोषण मेला लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चलाये जा रहे बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों के जो बच्चे गम्भीर बीमारी से पीड़ित है, उनको चिन्हित करते हुए इस स्वास्थ्य पोषण मेला में उनका ईलाज करे तथा जरूरत पड़े तो उनको जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उनका ईलाज कराये।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि गांव के कुपोषित बच्चों का ईलाज भी इस स्वास्थ्य पोषण मेला में करे। यदि जरूरत पड़े जो उनको एनआरसी में भर्ती करा कर उनका ईलाज करे। स्वास्थ्य पोषण मेला स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य पोषण मेला में यदि और डाक्टर की जरूरत पड़े तो आईएमए के डाक्टरों का सहयोग ले। स्वास्थ्य पोषण मेला का प्रचार-प्रसार भी करे जिससे आम जनता को जानकारी हो।


No comments