युवती की हत्या के आरोप में पिता भाई समेत तीन गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी अनवर अहमद चौकीदार ने दिनांक 29 जुलाई को लिखित सूचना दिया कि मेरे गाँव के छोटी सरयू नदी में एक अज्ञात महिला का शव पानी में बहता हुआ आ गया हैं, जिसे जानवरों ने नोचकर किनारे कर दिया हैं। इस सूचना को अंकित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु उ0नि0 रंजय कुमार सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। उ0नि0 द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात शव का फोटो लेकर शिनाख्त के प्रयास में मोर्चरी हाउस में मौजूद थे कि 31 जुलाई को एक व्यक्ति जो अपना नाम कालिका पुत्र केदार गुप्ता निवासी ग्राम भदाँव थाना बिलरियागंज आकर प्रार्थना पत्र देते हुए मृतका की पहचान अपनी लड़की प्रिती जायसवाल के रूप में की, जो आग लगाकर जल कर मर गयी थी जिसको डर वश मैने बाजार गोसाई लाकर भैसाड़ पुल में छोटी सरयू नदी में फेंक देना बताया। उ0नि0 द्वारा मृतका के घर व आस पड़ोस में जाँच तथा मृतका के कमरे से प्राप्त सुसाइट नोट के आधार पर स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गत शुक्रवार को मु0अ0सं0 137/19 धारा 306/201 भादवि बनाम कालिका गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता निवासी भदाँव थाना बिलरियागंज व अज्ञात पंजीकृत कराया गया हैं, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा की जा रही हैं।
उपरोक्त विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम भदाँव में जाकर आस पास तथा गाँव को लोगो से पुछताछ किया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतका प्रिती जायसवाल द्वारा बेचू उर्फ सतीश पुत्र अरविन्द जायसवाल निवासी भैसहा थाना बिलरियागंज से बात किया करती थी जिसके सम्बन्ध में पूर्व में इसके माता पिता व भाई द्वारा डाटा गया था तथा उक्त बेचू की माता ज्ञान्ती देवी द्वारा भी अपने पुत्र को डाटा गया था। बात करने से मना किया गया किन्तु बेचू बात कर रहा था तथा पैसा भी देता रहता था। जब बेचू की माँ को जानकारी हुई तो 28 जुलाई को फोन करके मृतका, उसके पिता व भाई से वार्ता की व भला बुरा कहा। जिससे नाराज होकर मृतका के पिता व भाई ने भी डाटा जिससे नाराज होकर मृतका ने घर में रखे मिट्टी के तेल को छिड़कर आग लगा लिया। मृतका के हस्तलेख में लिखित पत्र में ज्ञान्ती जायसवाल व मेरी बिचली बुआ तथा उसकी लड़की पिंकी तथा पिंकी की सास द्वारा प्रताड़ित किये जाने का जिक्र हैं। मृतका द्वारा लिखे गये सुसाइट नोट का मिलान उसके डायरी से कराया गया तो प्रथम दृष्टया हस्तलेख मिलना प्रतीत होता हैं। तथा गोपनीय जाँच व सम्यक साक्ष्य तथा गवाहो के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में आरोपी जितेन्द्र गुप्ता पुत्र कालिका गुप्ता निवासी भदाव थाना बिलरियागंज, कुन्ता पत्नी रामधनी जायसवाल निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी, पिंकी जायसवाल उर्फ प्रियंका पत्नी अजय जायसवाल, शकुन्तला पत्नी दयाशंकर जायसवाल निवासी इटौरा हाल पता जहानागंज बाजार, ज्ञान्ती जायसवाल पत्नी अरविन्द जायसवाल निवासी भैसहा थाना बिलरियागंज, श्यामसुन्दर जायसवाल पुत्र अज्ञात निवासी पोखरा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, पारस जायसवाल पुत्र केदार निवासी भदाव थाना बिलरियागंज का नाम प्रकाश में आया।
मृतका के शव शिनाख्त व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने आरोपी पिता कालिका गुप्ता व भाई जितेन्द्र गुप्ता को बिलरियागंज बाजार से करीब 09:15 बजे व आरोपी ज्ञान्ती जायसवाल पत्नी अरविन्द जायसवाल को इनके घर से करीब 09.50 बजे गिरफ्तार कर लिया हैं।


No comments