24 घण्टे के अंदर तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : गत शुक्रवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र के खेउसीपुर निवासी हरिकेश यादव पुत्र रामलगन ने स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी कि नाली साफ करने के विवाद को लेकर उसके पाटीदार मुकुट धारी पुत्र राम लक्षन यादव, आनंद यादव, अशोक यादव पुत्रगण मुकुट धारी यादव, सीमा पुत्री मुकुट धारी यादव व मुकुट धारी का भांजा अमेरिका यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी गण खेउसीपुर मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए एक राय होकर लाठी डंडा व लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए। और मेरी लड़की कंचन को मारने पीटने लगे जब उसने शोर किया तो उसे बचाने उसकी मां कौशल्या देवी, भाई सूरज व धीरज आ गए तो उन लोगों ने हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडा व बंदुक के कुंडे से मारने पीटने लगे, जिससे कौशल्या, कंचन, धीरज, माया व स्वयं वादी हरिकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां पर कौशल्या देवी की मृत्यु हो गई और घायलों का इलाज चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण के तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी मेंहनगर विनायक मिश्रा को दिया गया था।
आज शनिवार को थाना प्रभारी मेंहनगर विनय कुमार मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ घटना में शामिल तीन आरोपी मुकुट धारी यादव पुत्र राम लखन यादव, अशोक यादव पुत्र मुकुटधारी यादव, सीमा यादव पुत्री मुकुट धारी निवासी खेउसीपुर थाना मेंहनगर को गिरफ्तार कर लिया। तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो लाठी, एक पाटी तथा एक SBBL गन नं0-C/7-11518 व तीन कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए मुकुटधारी अपने हाथ में लिए लाइसेन्सी बन्दूक व उनके लड़के अशोक, आनन्द, लड़की सीमा व भांजे अमेरिका द्वारा ललकारते हुए बुरी तरह मारे पीटे जिससे वादी की पत्नी कौशल्या के सर में गम्भीर चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गयी। शेष फरार दो नफर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस तलाश कर रही है।


No comments