Breaking Reports

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार



आजमगढ़ : निजामबाद पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल के साथ एक चोर की गिरफ्तारी की गई है, जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल कटी हुई व 3 मोटरसाईकिल सही हालत में चोरी की बरामद हुई।
   निजामाबाद कस्बा निवासी राजेश पाठक पुत्र मूलचन्द पाठक ने 4 अप्रैल को मोटरसाईकिल नं0 UP50Q 2387 प्लाटिना चोरी होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मस्जिदिया के निवासी राअवध राम का लड़का करिया मोटरसाइकिल चुराकर अपने घर में छिपाकर रखा है। इस सूचना पर उ0नि0 कृष्ण अवतार यादव अपनी टीम के साथ ग्राम मस्जिदिया हरिजन बस्ती टोला के रामअवध राम के मकान पर पहूंचे तो एक व्यक्ति एक मोटरसाईकिल को खोलकर कलपुर्जे अलग-2 कर रहा था कि एकाएक हम पुलिस को देखकर हड़बढा गया। पुलिस ने पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम विन्ध्याचल उर्फ करिया उर्फ विशाल पुत्र रामअवध राम बताया।  विशाल ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल का कल पुर्जा अलग-2 कर रहा हूँ उसका नं0 UP50 Q2387 है, जिसे मैं  3अप्रैल को पायनियर कोचिंग सेन्टर निजामाबाद से चोरी करके लाया था। मेरे पास एक मोटरसाईकिल कटी हुई हालत में तथा तीन अन्य मोटरसाईकिल सही हालत में मेरे घर में मौजूद है। जिसे मैं विभिन्न स्थानों से चोरी किया हूँ। और बताया कि चालू हालत की गाड़ियों का प्रयोग अन्य गाड़ियों की चोरी करने के लिये स्थान देखने के लिये करता हूँ।                         
बरामद की गयी मोटरसाइकिल - UP50 Q2387 प्लाटिना चे0न0 MD2DDDZZZPPK91162 व इन्जन न0 DUUBPK66470 कटी हुई हालत में, होण्डा साइन न0 NIL व रंग काला चे0न0 ME4JC651EF708403 इन्जन नं0 JC65E70127362, सुपर स्पलेण्डर नं0 UP50W 9962 रंग काला चे0नं0 MBLJA05EGB9L08391 इन्जन  नं0 JA05EBB9C08422, सुपर स्प्लेण्डर रंग काला नम्बर NIL चे0नं0 MBLJA05EK09027820 तथा इन्जन नं0 अस्पष्ट एवंं एक अन्य कटी हुई मोटरसाईकिल जिस पर पेन्ट लगा हुआ है, नम्बर, चेचिस नम्बर व इन्जन नं0 अस्पष्ट हैं।

No comments