बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने ली आखरी सांस
गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ऋषि कपूर को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।
बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।
कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे।
No comments