जन समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने जारी किये नये फोन नम्बर
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु जनपद में बनाये गये कन्ट्रोल रूम में जन समस्याओं के निराकरण हेतु दो टेली0 न0- 05462-220220 व 9454417172 लगाये गये थे, किन्तु अत्यधिक फोन काल्स को देखते हुए 3 अतिरिक्त टेली0 न0 को लगा दिया गया है, जो 05462-246039, 05462-247184 व 05462-246619 है। किसी भी समस्या के निराकरण हेतु उक्त टेलीफोन नम्बरों पर 24x7 फोन करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
प्रदेश से बाहर फंसे हुए नागरिकों को जिले में आने अथवा जिले से अन्य प्रदेशों को जाने हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा बनायी गयी वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
![]() |
विज्ञापन |
No comments