Breaking Reports

आजमगढ़: अन्य राज्यों से आये लोगों ने कोरोना पॉजिटिव की बढ़ाई संख्या



आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल चक्रपानपुर में आइसोलेट किया जा रहा है। एहतियात के लिए तहसील सदर के ब्लाक जहानागंज अंतर्गत नरेहथा कैनला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
डीएम के अनुसार 163 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए 15 मई और 16 मई को गोरखपुर लैब में भेजा गया था, जिसमें 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष 148 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। उधर, जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है। इसमें से नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना पॉजिटिव (एक्टिव)मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
  जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सभी 15 पाॅजीटिव (व्यक्ति) केस का कन्टैक्ट हिस्ट्री व ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त 15 पाजीटिव केस तहसील लालगंज, फूलपुर व सदर क्षेत्र से संबंधित है।
  तहसील लालगंज के जियापुर दक्षिणी में मुंबई से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जियापुर दक्षिणी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सदर के नेतपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई थी। खुरसुड़ी, ठेकमा का एक, बहलोलपुर नेहुला मेंहनाजपुर का एक, ऊचहुंआ मेंहनाजपुर का एक, भोपालपुर बीबीपुर मेंहनाजपुर का एक, चिरकिहिट देवगांव का एक और कैथौली तहसील फूलपुर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई से अलग-अलग हिस्सो से आए थे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद घर न भेजकर सीधे तहसील स्तर पर फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया था। मुंबई से हरदसई रामपुर मेंहनाजपुर व नरेहथा कनैला आया व्यक्ति कोरोना पाजीटिव पाया गया।


No comments