सीएम योगी ने आजमगढ़ विश्वविद्यालय के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
![]() |
PC:ANI |
लखनऊ : मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत, शेष 02 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के लिए उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त अन्य 12 एकड़ भूमि की व्यवस्था शीघ्र की जाए। इसी प्रकार राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि भूमि की व्यवस्था के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे शीघ्र ही शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जा सके।
No comments