बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने एसपी के साथ किया निरीक्षण
आजमगढ़ : बाढ़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह के साथ बाढ़ क्षेत्र बरदहुआ, गांगेपुर, गढ़वल, सहबदिया, हाजीपुर, गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर बैजाबारी, कुंड़ही ढाला, शिवपुर चैकी, सहदेवगंज, चिकनहवा बाजार का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर बाढ़ क्षेत्र में स्थापित सभी बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया गया।
इसी के साथ ही निर्देश दिये गये कि बाढ़ चैकियों पर सभी सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इसी के साथ ही बाढ़ चैकियों पर एक रजिस्टर रखें, जिसमें बाढ़ के आने के दौरान बाढ़ चैकियों पर आने वाले लोगों की सूचना दर्ज करें। बाढ़ चैकियों पर ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायें। इसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि जहाॅ-जहाॅ बाढ़ चैकी स्थापित हैं, वहाॅ के आस-पास के ग्रामों का निरीक्षण कर लें एवं ग्रामों में परिवारों को क्लोरिन की दवा को वितरित करा दें, गर्भवती महिलाओं की सूची बना लें। एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये गये कि बाढ़ के दृष्टिगत जहाॅ-जहाॅ नाव की आवश्यकता है, वहाॅ पर नाव उपलब्ध करा दें। चिकनहवा बाजार के पास देवारा जदीद ग्राम के रास्ते में पानी भर जाता है, वहाॅ पर भी एक नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी व्यवस्थाओं को एलर्ट मूड में रखें।


No comments