Breaking Reports

जिले में 14 नये कंटेनमेंट जोन बनाये गये और 53 समाप्त



आजमगढ़ : जिले में बीते रविवार को 81 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 14 नये कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। वहीं पहले से घोषित कंटेनमेंट जोन में 14 दिन तक कोई नया कोरोना संक्रमित न मिलने पर उसे समाप्त कर दिया गया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बीते रविवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जाँच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
 जिसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-रामचरण के मकान के आस पास का क्षेत्र, रोडवेज चैराहा मुबारकपुर, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 2-संजीव कुमार के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम सठियांव, तहसील सदर, 3-श्रीमती सुशीला के घरर के आस पास का क्षेत्र, शांति नगर, राजस्व ग्राम कोलपाण्डेय, तहसील सदर, 4-प्रधान का पुरवा, राजस्व ग्राम चक्की हाजीपुर, तहसील सगड़ी, 5-कहार बस्ती, राजस्व ग्राम जमीन पड़री, तहसील सगड़ी, 6-मौर्या बस्ती व सेठ बस्ती के आंशिक क्षेत्र, राजस्व ग्राम जमीलपुर, तहसील सगड़ी, 7-पाण्डेय बस्ती, राजस्व ग्राम खालिसपुर, तहसील सगड़ी, 8-मोचीपुर बस्ती, राजस्व ग्राम केशोपुर लाटघाट, तहसील सगड़ी, 9-पूरापार बस्ती, राजस्व ग्राम जमीन हरखोरी धनछुला, तहसील सगड़ी, 10-राय बस्ती, राजस्व ग्राम बरडीहा, तहसील सगड़ी, 12-पाण्डेय का पूरा, राजस्व ग्राम जगदीशपुर, तहसील निजामाबाद, 13-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम तरौंधी, तहसील निजामाबाद, 14-तेलियाना/कोईराना, कस्बा देवगांव, राजस्व ग्राम देवागांव, तहसील लालगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फर्म्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। 

जिले 53 कन्टेनमेंट जोन समाप्त
    जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर जमीन मोहम्मदपुर, तहसील सगड़ी, 2-चैरसिया बस्ती राजस्व ग्राम दरिखा शेख अहमदपुर, तहसील निजामाबाद, 3-वार्ड नं-10, हुसैनाबाद, नगर पंचायत निजामाबाद, 4-चैरसिया बस्ती, राजस्व ग्राम बिलारमऊ, तहसील फूलपुर, 5-दक्षिणी भाग, राजस्व ग्राम उत्तमा तहसील निजामाबाद, 6-मुहल्ला तिग्गीपुर, वार्ड नं-3, नगर पंचायत निजामाबाद, 7-पश्चित पूरा, राजस्व ग्राम छतौना, तहसील बूढ़नपुर, 8-वार्ड नं-4, मुकुन्दनगर, नगर पंचायत अजमतगढ़, 9-आनन्दपुरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 10-राजस्व ग्राम नरफोरा तहसील बूढ़नपुर, 11-लोहरा बस्ती, राजस्व ग्राम छत्तरपुर, तहसील लालगंज, 12-लालगंज बाईपास तिराहे के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम भगवानपुर तहसील लालगंज, 13-मजरा चुनहवा, पकवाइनार, राजस्व ग्राम गड़ेरीपट्टी, तहसील सगड़ी, 14-मोहल्ला सिधारी पूर्वी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 15-मजरा कोठिया, राजस्व ग्राम खीरीडिहा, तहसील बूढ़नपुर, 16-मजरा नई बस्ती, राजस्व ग्राम सुखपुर, तहसील सगड़ी, 17-मोहल्ला लोहिया नगर, नगर पंचायत महराजगंज, 18-मुख्य चैक से दक्षिण मदर कानवेण्ट स्कूल तक, राजस्व ग्राम बूढ़नपुर, तहसील बूढ़नपुर, 19-मजरा अमानपुर, राजस्व ग्राम उबारपुर लखमीपुर, तहसील लालगंज, 20-राजस्व ग्राम बेलईसा, तहसील सदर, 21-राजस्व ग्राम पठखौली, तहसील सदर, 22-मजरा राय बस्ती, राजस्व ग्राम मुहम्मदपुर खास, तहसील सगड़ी, 23-सोनकर गली के आस पास का क्षेत्र, टैक्सी स्टैण्ड कप्तानगंज रोड, राजस्व ग्राम अहरौला, तहसील बूढ़नपुर, 24-मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम भवानीपुर, तहसील निजामाबाद, 25-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम मिर्जापुर, तहसील निजामाबाद, 26-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम खानपुर, तहसील फूलपुर, 27-राजस्व ग्राम अनेई तहसील सदर, 28-रामआसरे के मकान से राजाराम के मकान तक, मोहल्ला तेलीपुर, वार्ड सं0-8, गांधीनगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 29-मोहल्ला हुसैनाबाद, वार्ड सं0-9, विवेकानन्द नगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 30-अनुसूचित जाति बस्ती बड़का पूरा, राजस्व ग्राम बिलारी तहसील बूढ़नपुर, 31-सब्जी मण्डी के सामने का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बूढ़नपुर तहसील बूढ़नपुर, 32-सूर्यनाथ सिंह का भवन परिसर व आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बूढ़नपुर, तहसील बूढ़नपुर, 33-मजरा नाऊ टोला, राजस्व ग्राम छितौना तहसील बूढ़नपुर, 34-ठाकुर बस्ती, राजस्व ग्राम हिसामुद्दीनपुर, तहसील बूढ़नपुर, 35-उत्तरी सोनकर बस्ती, राजस्व ग्राम कोयलसा, तहसील बूढ़नपुर, 36-मुख्य बस्ती, राजस्व ग्राम परमेश्वरपुर मु0 भवानीपुर, तहसील बूढ़नपुर, 37-मजरा ठकुरहिया, राजस्व ग्राम पूक, तहसील मार्टीनगंज, 38-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम मिट्ठनपुर हाजीअली, तहसील निजामाबाद, 39-जेल कालोनी आवासी परिसर, इटौरा, तहसील सदर, 40-पतिराम के मकान से हसीबुन्निशा के मकान तक, वार्ड सं0-6, नेहरू नगर, न0पं0 निजामाबाद, 41-वेद प्रकाश के मकान के आस पास, राजस्व ग्राम करउत तहसील सदर, 42-मजरा ठकुरान, राजस्व ग्राम नुरूद्दीनपुर हिन्दूपट्टी तहसील सगड़ी, 43-शंकर मूर्ति से रोडवेज ठेकमा, तहसील मार्टीनगंज, 44-मजरा नोनरा राजस्व ग्राम सैयद, बहाउद्दीनपुर, तहसील मार्टीनगंज, 45-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम बरईपुर, तहसील बूढ़नपुर, 46-मजरा पठान टोला दक्षिण मोहाल, राजस्व ग्राम कौड़िया, तहसील निजामाबाद, 47-मेंहनगर रोड तिराहा, बिन्द्रा बाजार, राजस्व ग्राम रानीपुर रजमो, तहसील मेंहनगर, 48-पण्डितान बस्ती, राजस्व ग्राम जहाॅगीरपुर, तहसील निजामाबाद, 49-श्रीमती शीला के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सलारपुर, तहसील सदर, 50-पुष्पा देवी के घर से शमसुद्दीन के घर तक, फरहाबाद, वार्ड नं0-7, नगर पंचायत निजामाबाद, 51-मारूति वर्कशाप वाली गली, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 52-हाफिज के घर से कुरबान के घर तक, पठान टोला, वार्ड नं-12, नगर पंचायत सरायमीर तथा 53-श्रीमती माया के घर के आस पास, मुहल्ला बलुआ अमिलो, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।

No comments