Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलहा के साथ 03 गिरफ्तार




 आजमगढ़ : गुरूवार को थाना देवगांव की पुलिस द्वारा टीम बनाकर एसबीआई बहादुरपुर में चेकिंग किया जा रहा था। तभी बिना नम्बर की एक पल्सर पर तीन व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हे रोकने का इशारा किया गया तो बाईक की रफ्तार तेज कर देवगाँव की तरफ भागने लगे।  पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी के लिए अन्य टीमों को सूचना दिया गया। उक्त बाइक सवार दोनों तरफ से घिरा हुआ देखकर हड़बड़ाहट में बाइक से गिर पड़े और पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर करते हुए पैदल भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तो को समय पकड़ लिया गया तथा एक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना नाम सुमित शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगाँव,  श्रवण यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाँव बताया तथा फरार अभियुक्त का नाम मनीष राय पुत्र अशोक राय निवासी रामचन्दरपुर थाना देवगांव बताया। पुलिस ने सुमित शुक्ला के कब्जे से एक तमंचा 315  बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा श्रवन यादव के कब्जे से एक तमन्चा 12 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।

बरदह थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक को किया गिरफ्तार             
आजमगढ़ : गुरूवार को बरदह पुलिस द्वारा  चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में कोदहरा तिराहे पर पहुँचे तो एक व्यक्ति कुर्थुवां की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम कुर्थुवां थाना बरदह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमन्चा देशी 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।। इस सम्बन्ध में उससे अधिकार पत्र मांगा गया तो वह नही दिखा सका और गलती की माँफी माँगने लगा।

No comments