सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : आज रविवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद गोंड द्वारा खुद की नातिन उम्र 7 वर्ष के साथ 31 जुलाई समय करीब 02.30 बजे सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय द्वारा दुष्कर्म करने व करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय के खड़े होकर देखने के संबंध में थाने पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गयी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज रविवार को प्रभारी निरीक्षक दुजेन्द्र कुमार सिंह अपनी साथी टीम के ग्राम फिनिहिनी में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय थाने पर सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी विशाल पाण्डेय सिंहपुर बाजार में है तथा अपने पिता के साथ कही भागने के फिराक में है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विशाल को सिंहपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया।
लड़की को छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा में 28 अगस्त को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध में 29 अगस्त को स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का आरोपी पगरा चौराहा पर खड़ा है कही भागने के फिराक में है। उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी बलरामपुर थाना कोतवाली व उनकी टीम द्वारा आरोपी संदीप चौहान पुत्र राम समुझ चौहान निवासी शेखपुरा गिरफ्तार किया गया।


No comments