Breaking Reports

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल



   पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल होंगे। जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार शाम इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है।
बता दें गिरीश चंद्र मुर्मू को अक्टूबर 2019 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल नियुक्त किया था।
सूत्रों के अनुसार, मुर्मू अगले कंट्रोलर ऑफ ऑडिट जनरल (सीएजी) हो सकते हैं।
    वहीं, जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय संचार मंत्री और रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। मनोज सिन्हा 2014 में गाजीपुर से सांसद चुने गये थे। गाजीपुर में उनके किये गये कार्यों की मिसाल भी दी जाती है, लेकिन 2019 के चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन से हार का सामना करना पड़ा। सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पीएम और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं। 
गाजीपुर में जन्में और आईआईटी बीएचयू से पढ़े मनोज सिन्हा की छवि अच्छी है। वह राजनीति में सक्रिय रहे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष थे। सिन्हा साल 1989 में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने फिर साल 1996, साल 1999 और साल 2014 में गाजीपुर से सांसद बने

No comments