वन मंत्री ने टूटे हुए बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
आजमगढ़ : वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान विभाग मंत्री, दारा सिंह चौहान ने तहसील सगड़ी के अन्तर्गत टेकनुपर बांध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ में जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसडीएम सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह भी थे।
मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि आपदा राहत में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोयेगा, शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन व केरोसीन का तेल उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत जिस भी व्यक्ति का बाढ़ से फसलों का नुकसान हुआ है, उनके फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जायेगा।


No comments