पुलिस से अभद्रता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर कटौली में तीन दिन पूर्व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता की। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर 21 नामजद के समेत 40-50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
देवगांव कोतवाली की पुलिस आज शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमा में नामजद व्यक्ति छावनी लालगंज पर कही भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर तत्काल पहुँची, तो वहां दो व्यक्ति पुलिस को देखकर धीरे धीरे हटने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राम अवध पुत्र कल्पनाथ व देवलास पुत्र स्व0 बनवारी निवासीगण बहलोलपुर तिरौली थाना देवगाँव बताया।

No comments