बालिकाओं को लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम के बारे में दी गयी जानकारी
इसमें विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिका/ छात्राएं तथा महिलाए भी शामिल रही। सभी को "मिशन शक्ति" अभियान के उद्देश्य/कार्यों को बताया गया। विभिन्न अध्यापिका व छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, हिंसा से रोकथाम, महिला आत्मरक्षा आदि के सम्बन्ध में बताया गया। इसके साथ महिला सहायता हेल्पलाइन 1090, 112, 1098 व 1078 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा शपथ दिलाई गयी कि कोई भी महिला ना तो हिंसा सहेगी ना किसी महिला के प्रति हो रही हिंसा को सहने देगी, बल्कि हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिला समूह को पुलिस विभाग की महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्कीमों कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।
"मिशन शक्ति" कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एलईडी वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में थानों पर बने महिला हेल्प डेक्स के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गयी।


No comments