राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी सरदार पटेल की जयंती
आजमगढ़ : आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं बाल्मिकी जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल व महर्षि बाल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा पुलिस आफिस में उपस्थित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी गयी व जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाईन्स में भी जयंती मनायी गयी।


No comments