आजमगढ़ का युवा लंबे इंतजार के बाद खेला IPL
दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी ही बॉलिंग पर गेंद पकड़ने के चक्कर में उंगली फ्रैक्चर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा। अमित मिश्रा की ये चोट प्रवीण दुबे के लिए वरदान साबित हुई। प्रवीण को दिल्ली कैपिटल्स ने ना सिर्फ टीम में शामिल किया बल्कि उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू भी करा दिया। प्रवीण को यह मौका चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद मिला है।
हालांकि दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियन्स के बीच हुए इस मुकाबले में प्रवीण की टीम दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।दिल्ली ने मुंबई को 111 रन का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Not the ideal result today but always heartening to see a promising cricketer make his #IPL debut 💙— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) October 31, 2020
प्रवीण दुबे लेग स्पिनर हैं। प्रवीण दुबे ने 14 टी-20 मैचों में 19.12 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट महज 6.87 रन प्रति ओवर है। पिछले साल दुबे ने कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। इस युवा लेग स्पिनर ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के 6 मैचों 8 विकेट लिए थे।

No comments