गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन, जिले में 23 मतदेय स्थल चिन्हित
आजमगढ़ : आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन 2020 के सम्बन्ध में प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन 01 दिसम्बर 2020 को किया जाना है, जिसके लिए जनपद में कुल 23 मतदेय स्थल चिन्हित किये गये हैं।
मतदान के लिए आरक्षित सहित कुल 26 मतदान टोली बनाये जाने हेतु कार्मिकों की नियुक्ति के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिया। इसी के साथ ही एसीएमओ डाॅ0 संजय को निर्देश दिया कि कोविड-19 से सुरक्षा हेतु प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क व मतदाताओं का तापमान लेने, हाथ सेनिटाइज कराने एवं मास्क/ग्लब्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायें। इसी के साथ ही एम्बूलेंस की व्यवस्था भी करायें। चुनाव से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करने के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया गया। निर्वाचन से संबंधित लेखन/निर्वाचन सामग्री/मतपेटी की व्यवस्था कराने के लिए डीडीसी को निर्देश दिया।

No comments