Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामियां साइबर अपराधी गिरफ्तार



आज़मगढ़ : थाना दीदारगंज व फूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अपराधियों से मुठभेड़ में 25000 का ईनामियां शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम एटीएम कार्ड अवैध असलहा, कारतुस के साथ गिरफ्तार, एक साथी फरार तलाश जारी।

    आज शनिवार को सायंकालीन चेकिंग के दौरान पुष्प नहर की पुलिया पर जब 02 मोटर साईकल सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होने भागने की कोशिश की। थाना दीदारगंज व थाना फूलपुर पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप  से जब इनको घेरने की कोशिश की गई तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जबाबी फायरिंग में शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम को दाहिनी टांग में गोली लगी तथा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया।

मुकेश गौतम के पास से एक तमंचा, एटीएम कार्ड व नगदी तथा एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई। यह अपराधी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर के साइबर अपराधो में वांछित चल रहा है। इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत है।

No comments