Breaking Reports

अपर मुख्य सचिव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया स्थलीय निरीक्षण



आजमगढ़ : अपर मुख्य सचिव गृह/मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन एवं ACS अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उ0प्र0 आलोक कुमार द्वारा पूर्वांच्चल एक्सप्रेस-वे पैकेज 06 व 05 का स्थलीय निरीक्षण एवं किशुनदासपुर स्थित कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर पैकेज 06 व 05 के निर्माण कार्यो के गुणवत्ता की जांच के लिए सड़क को खोद कर उसके गुणवत्ता को देखा गया। 

 आलोक टंडन ने पैकेज 05 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि तीनों शिफ्टों में कार्य कराकर जनवरी 2021 तक कैरेज का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा में पाया गया कि 11 किमी0 तक मिट्टी डालना बाकी है, जिस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने पैकेज 06 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि जो कन्ट्रैक्टर मिट्टी के कार्याें में लगे हुए हैं, उनके द्वारा मैन पावर व मशीनें बढ़ाकर मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण करायें। ठेकेदारों से मिट्टी का कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए उनको बोनस भी दिया जाय। 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा पैकेज 05 व 06 के प्रोजैक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि जनवरी 2021तक कैरेज के कार्य को पूर्ण करायें, जिससे कि जनवरी 2021 के अन्त तक कैरेज को आवागमन हेतु चालू किया जा सके।

No comments