मुठभेड़ में चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
मेंहनगर थाने की पुलिस को मुखबिर ने बताया कि कि स्थानीय थाना पर 4 नवम्बर को पंजीकृत बाइक चोरी के मुकदमे में अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक HF डिलक्स चोरी कर ली गयी थी। दो बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर चोरी की बाइक को बेचने के लिये अक्षबर नहर पुलिया से आजमगढ़ जाने की फिराक में है। जिनके पास अवैध कट्टा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अक्षबर नगर पुलिया के पास जाकर चोरी की दो बाइक पर सवार चार व्यक्तियों में से दो को साहसी मुठभेड़ में अपना बचाव करते हुए सुबह 6.30 बजे मौके पर ही दबोच लिया गया। दो अपराधी कोहरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से चोरी की दो मोटरसाईकिल, एक तमांचा .303 बोर, एक खोखा कारतूस .303 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक तमंचा 303 बोर जिन्दा, खोखा कारतूस व एक तमांचा 12 बोर के साथ जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

No comments