25 किलोग्राम गोमांस के साथ 6 गिरफ्तार
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 25 किलोग्राम गोमांस व 04 चाकू से साथ 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
सरायमीर थाने की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर महताब आलम के घर अफसर अलीगंज बस्ती से तीन किमी दक्षिण पश्चिम थाना सरायमीर से 6 नफर अभियुक्त मो0 अजीम पुत्र हाजी आफताब आलम, मो0 सैफ पुत्र अब्दुल कय्यूम, मो0 साकिर पुत्र कामिल फिरदौस, मो0 हमजा पुत्र खुर्शीद अहमद निवासीगण शेरवा थाना सरायमीर, मो0 हुरैरा पुत्र मो0 सोऐब, मो0 उजैफा पुत्र सोऐब निवासीगण अफसर अलीगंज बस्ती थाना सरायमीर को करीब 9:00 बजे 25 किलोग्राम गोमांस व चार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर उक्त 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

No comments