Breaking Reports

दुष्कर्म करने का प्रयास व जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गयी युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी थी।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार निवासी एक महिला ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि मेरी पुत्री 03 नवम्बर की शाम शौच के लिए घर से गयी थी। उसी समय गांव के ही दो युवक सूरज यादव व विजय पुत्र बहादुर यादव निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर ने दुष्कर्म की कोशिश करने लगे तथा शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुचें तो दोनों युवक भाग निकले। कुछ ही समय बाद काफी संख्या में हथियार से लैश होकर मारने-पीटने के लिए दौड़ाने लगे, अपशब्द कहने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाने पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 आज बृहस्पतिवार को पुलिस ने उक्त घटना से सम्बन्धित एक आरोपित सूरज यादव पुत्र बालचन्द्र यादव को गुजरपार बाजार से गिरफ्तार किया है।

No comments