Breaking Reports

थाने का टाप टेन अपराधी अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार


आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

  तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ी निवासी दुर्गा गिरी पुत्र मुरली गिरी स्थानीय थाने का टाप 10 अपराधी है। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाने पर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुण्डा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा मारपीट के दर्जन भर मुकदमें पंजीकृत है।

 आज बृहस्पतिवार को तहबरपुर थाने की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त टाप 10 अपराधी दुर्गा गिरी पुत्र मुरली गिरी किसी आपराधिक घटना को कारित करने के लिए टीकापुर पेट्रोल पम्प के पास वाली पुलिया पर मौजूद है। वह अपने किसी साथी का इन्तजार कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँची। वहां एक व्यक्ति पुलिया के पास खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी आता देख भागने लगा। पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त अपराधी दुर्गा गिरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

No comments