Breaking Reports

पुलिस लाइन गेट पर किया हंगामा, एसपी ने किया निलंबित


आजमगढ़ : पुलिस लाइन गेट पर एक पुलिसकर्मी बुधवार की रात हंगामा और लोगों से अभद्रता किया। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खाकी पैंट और टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति पुलिस लाइन गेट पर हंमामा कर रहा है। साथ ही राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहा है। इसकी सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया लेकिन तब तक हंगामा करने वाले व आम लोग वहां से जा चुके थे। इसकी जांच कराने पर पता चला कि हंगामा करने वाला आरक्षी दीपक वर्मा है। दीपक पहले भी कई बार निलंबित किया जा चुका है। वर्तमान में उसकी तैनाती कालेज ड्यूटी के लिए की गई है। एसपी ने आरआई की रिपोर्ट पर गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

No comments