गोमांश के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित एक हाते पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा की गयी फायरिंग में गोली थानाध्यक्ष के कान के पास से गुजरी। लगभग 10 क्विंटल गोमांस के साथ तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में आये हैं।
बिलरियागंज थाने की पुलिस सूचना मिलने पर आज शनिवार को लगभग 02.30 बजे रात को ग्राम छिछोरी में फौवाद के हाते पर छापा मारा तो अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिसमें गोली थानाध्यक्ष के कनपटी के पास से होकर निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए हाते को घेरकर दबिश दिया गया तो फौवाद के हाते व मकान से 10 कुन्टल 42 किलो 600 ग्राम गोमांश, तीन गाय की खाल, सींघ, कटे हुए गायों के अवशेष, 5 चापड़ लोहे की, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस व दो मोटर साइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उसके फरार साथियों की सघन तलाश की जा रही हैं।

No comments