एक दिन का थानेदार के रूप में किशोरियों ने समस्याओं का किया निस्तारण
आजमगढ़ : आज शुक्रवार को विश्व बाल दिवस के रूप में जनपद के समस्त थानों पर एक दिन के थानेदार के रुप में किशोरियों को थाने का प्रभार दिया गया। थाने का कार्यभार लेने के उपरांत किशोरियों द्वारा बिना मास्क, बिना हेलमेट के चालान किए गए तथा महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली गई। जनसुनवाई के दौरान आगंतुकों की समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना अभिलेखों के बारे में भी जानकारी ली गई।
विश्व बाल दिवस के उपलक्ष में थाना कप्तानगंज में सौम्या तिवारी पुत्री सुभाष तिवारी निवासिनी अरांव गुलज़ार व थाना तरवा में अन्नपूर्णा कुमारी पुत्री सतेंद्र कुमार निवासी सुल्तानपुर को "एक दिन का थानेदार" के रूप में बैठाकर उन्हें व अन्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।


No comments