फेक आईडी से महिलाओं को भेजता था अश्लील मैसेज, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
आजमगढ़ : फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
कंधरापुर थाने पर दो दिनों पूर्व महिलाओं की फेसबुक आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत के बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ तो पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।महिलाओं की फेसबुक आईडी पर लड़कियों के नाम से ही बने फेक आईडी से अश्लील मैसेज आते थे। विवेचना में फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाले की पहचान शहर कोतवाली के बदरका मुहल्ला निवासी परवेज आलम के रूप में हुई।
जिसे कंधरापुर पुलिस ने गुरुवार को भंवरनाथ पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परवेज प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक है।

No comments