नाबालिक के साथ अश्लील हरकत तथा दुष्कर्म करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने तीन दिन पूर्व स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि 31 अक्टूबर 2020 की रात में मेरी जेठानी का लड़का अजीत पुत्र विजय चौहान ने मेरी नाबालिक बेटी के साथ अश्लील हरकत किया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस सूचना पर स्थानीय थाने पर पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया।
आज बुधवार को महाराजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना से सम्बन्धित आरोपी अजीत पुत्र विजय चौहान निवासी देवारा जदीद जोड़वावर (सरन चौहान का पूरा) थाना महराजगंज अपने घर पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के साथ आरोपी के घर के पहुंची, जहाँ पर एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। मुखबिर ने इशारा करके कहा कि यही वह आरोपी है। पुलिस टीम द्वारा चारपाई पर बैठे उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया।

No comments