भाजपा नेता की हत्या की जांच एसआईटी कराने की मांग
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पवई मण्डल के उपाध्यक्ष रहे तथा पवई ब्लॉक के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की बीत 08 अक्टूबर को शातिर अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था। इस मामले में अभी तक खुलासा नही होने पर भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विधानसभा सचिवालय लखनऊ में आज़मगढ़ के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी से मिलकर पूरे प्रकरण के बारे में अवगत कराया।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अर्जुन यादव की हत्या हुए लगभग एक महीना बीत गया लेकिन अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं, जिसके लिए मंत्री द्वय से मिलकर एसआईटी का गठन कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने व अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने व सरकार से स्व० अर्जुन यादव के बेसहारा परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए अनुरोध किया।
प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ से वार्ता कर तत्काल अपराधियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया व एसआईटी गठन के लिए भी आश्वासन दिया तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह को पत्र लिखकर इस मामले की एसआईटी से जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी स्व० अर्जुन यादव के परिवार के साथ खड़े हैं, उनके परिवार को इंसाफ मिलने तक हम सभी संघर्षरत रहेंगे। कोई भी अपराधी हो अब वह बच नही सकेगा।


No comments