Breaking Reports

हत्या का प्रयास करने वाला 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार


आजमगढ़ : कोतवाली थाना क्षेत्र के रैदोपुर निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह द्वारा स्थानीय थाने पर मंगलवार को शिकायत दर्ज कराया गया कि वह अपनी गाड़ी के पास खड़े थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार का चालक व बैठे व्यक्ति द्वारा जान मारने की नियत से अमित की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें अमित तथा उसके भाई बाल-बाल बचे। स्विफ्ट कार में से धर्मेन्द्र यादव निकलकर जान मारने की धमकी देते हुए चला गया। जिसके संबंध में धर्मेन्द्र यादव पुत्र मनोज प्रसाद ग्राम सलारपुर थाना सिधारी व चार अन्य व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी थी।

  सिधारी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में नामजद आरोपी धर्मेन्द्र यादव अपने क्षतिग्रस्त वाहन के साथ हाईडिल चौराहा के आगे ओवरब्रिज के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम हाईडिल चौराहे के पास पहुँचकर वाहन को चौराहा के पास ही खड़ा करके ओवरब्रिज की तरफ पैदल ही चल दिये। वहां पर एक व्यक्ति क्षतिग्रस्त कार के पास खड़ा था। मुखबिर ने इशारा करके पीछे मुड़कर चला गया। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति धर्मेन्द्र यादव को घेरकर पकड़ लिया।

No comments