भाजपा नेता अर्जुन यादव की हत्याकांड का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार
पवईं थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव के पास 8 अक्टूबर की शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे बीडीसी सदस्य व बीजेपी नेता अर्जुन यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। गांव में भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी थी। भाजपा नेता की हत्या के कई दिनों बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे थे। जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार से एसआईटी का गठन हत्याकांड की जांच की मांग भी की थी।
पुलिस छानबीन के दौरान अर्जुन हत्याकांड बृजेश मिश्रा उर्फ विकेश मिश्रा पुत्र चिन्तामणि मिश्रा निवासी रामपुर खालिस थाना पवई एवं एक अन्य व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। आज बुधवार को पवईं थाने की पुलिस को मुखबिर ने बताया कि अर्जुन की हत्या करने वाला बृजेश मिश्रा पुत्र मित्तूपुर में स्वयं द्वारा कब्जा किये हुए मकान पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मित्तूपुर बाजार पहुंचकर बदमाश बृजेश मिश्रा उर्फ विकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

No comments