कुल्हाड़ी के प्रहार से युवक की हत्या
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम गांव के ही मनबढ़ युवक ने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी के प्रहार से बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर लखनपुर निवासी 45 वर्षीय रमेश मिश्रा पुत्र भागीरथी मंगलवार की देर शाम गांव में ही एक स्थान पर शराब पी रहा था। इस दौरान गांव के ही एक युवक के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उस युवक ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रमेश निढाल होकर वहीं पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक जीविकोपार्जन के लिए टेंपो चलाता था। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

No comments