लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन लूटेरे गिरफ्तार
जीयनपुर थाने की पुलिस रात्रि गस्त के लिए अंजान शहीद बाजार में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चुनहवां चौराहा के आगे मालटारी रोड नदौरा मोड़ पुलिया के पास अवैध असलहो के साथ कुछ बदमाश एकत्रित हैं, जो कही लूट की योजना बना रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर छिपकर नदौरा मोड़ पुलिया के पास पहुँचें। मुखबिर ने बताया कि कुछ व्यक्ति पुलिया के पास छिपे है। पुलिस टीम छिप कर आहट लेने लगी, तभी एक व्यक्ति ने कहा कि चलो समय अधिक हो रहा है। रोड से आने वाले किसी व्यक्ति से लूट पाट किया जाय और उठकर खड़े हो गये। तभी पुलिस टीम ने एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में एक ने अपना नाम मिजान उर्फ पांडू पुत्र इमरान निवासी देवापार थाना जीयनपुर बताया। जिसके पास से एक तमंचा .315 बोर व दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम मो0 नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार, थाना जीयनपुर तथा तीसरे ने अपना नाम बालचन्द पुत्र स्व0 मोहन निवासी परषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर बताया। गिरफ्तार बदमाश मिजान उर्फ पांडू पर गैंगेस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

No comments