जमाखोरों पर सख्त हुए सीएम योगी, छापेमारी कर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को बैठक के दौरान अधिकारियों को आलू, प्याज, सब्जियों तथा दाल इत्यादि के दामों को नियंत्रित करने के निर्देश देते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के सभी प्रयास कर रही है। जमाखोरी के माध्यम से मुनाफाखोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार जनता की कठिनाइयों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने आलू, प्याज, सब्जियों तथा दाल इत्यादि के दामों को नियंत्रित करने के निर्देश देते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 1, 2020

No comments